सड़क का किया शिलान्यास
पीरटांड़ - पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय के परिसर में गुरुवार को गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने पीरटांड़ तथा डुमरी प्रखंड सहित आठ सड़कों का शिलान्यास किया। जिसमें पीरटांड़ के सात तथा डुमरी का एक सड़क शामिल है। मौके पर सांसद श्री पांडेय के साथ सांसद प्रतिनिधि श्याम प्रसाद, अरविंद राय, अनिल प्रसाद, अजय सिंह आदि मौजूद थे।