एकता से ही बनेगा नेताजी के सपनों का देश
भास्कर न्यूज - बेरमो
सामाजिक सेवा संगठन नेताजी सुभाष सेवा संघ द्वारा सुभाष चंद्र बोस की 117वीं जयंती मनाई गई। मौके पर सेवा संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोश ने आजाद हिंद फौज की स्थापना कर देश को आजादी दिलाने में अहम योगदान दिया था। आज की परिस्थिति में नेताजी के बताए मार्ग पर चलने व उनके आदर्शों को अपनाने से ही हमारे देश व राज्य का कल्याण संभव है। उन्होंने युवाओं को नेताजी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील करते हुए आगे आने की बातें कही। मौके पर संघ के अध्यक्ष इमरोज हैदर, सचिव उदय कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, राधे साह, बबन पांडेय, मो खालिक, सुरेश सिंह, रौशन सिंह, सोनू पांडेय, अशोक कुमार पांडेय, गुड्डू वर्णवाल, विपिन कुमार, सुनिल कुमार आदि लोगों ने तेजाजी की चित्र माल्यार्पण किया गया।