ग्रामीणों का अनाज बेचने का आरोप
> मामला गंभीर है, कराई जाएगी जांच : बीडीओ
भास्कर न्यूज - बिरनी
बिरनी प्रखंड में आधे से अधिक जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों पर गरीबों को मिलने वाला अत्ंयोदय व बीपीएल का अनाज कालाबाजारी में बेच देने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। प्रखंड के केशोडीह पंचायत के सैकडों ग्रामीणों ने बिरनी बीडीओ विजय कुमार को आवेदन देकर उक्त डीलरों के खिलाफ न्याय संगत कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के आधार पर गांव के द्वारिका तुरी, खीरो तुरी, रामदेव तुरी, मीतलाल तुरी, एतवारी तुरी, सोमर तुरी, सहदेव तुरी, दुलारी देवी, काजल देवी, भीम कुमार, जगदीश राम के अलावा सैकड़ों महिला व पुरुष ने कहा है कि बरांय, केशोडीह गांव के डीलरों ने नवंबर, दिसंबर व जनवरी माह का बीपीएल व अत्ंयोदय का अनाज वितरण नहीं कर खुलेआम कालाबजारी में बेच दिया है। अनाज वितरण करने के लिए डीलर को कहा जाता है तो वह गरीबों को केस में फंसाने की धमकी देता है। इधर ग्रामीणों ने बिरनी बीडीओ को आंदोलन की भी चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर बिरनी प्रखंड में नवंबर, दिसंबर, जनवरी महीने का अनाज वितरण की जांच नहीं की गई और कार्रवाई नहीं हुई तो बाध्य होकर समस्त ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। जबकि बीडीओ विजय कुमार ने कहा है कि आवेदन मिला है। मामला गंभीर है। टीम गठित कर जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच की जाएगी। इस दौरान अगर कोई भी डीलर दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
दिए आवेदन में आंदोलन की दी चेतावनी