पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३१ जनवरी को होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

३१ जनवरी को होगा ध्वजारोहण कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बगोदर
चलकरीधाम में अप्रैल में होने वाले अश्वमेघ यज्ञ को लेकर ३१ जनवरी को ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी यज्ञ कमेटी कर रही है। कमेटी के अध्यक्ष रघुनाथ तिवारी व चलकरीधाम के संचालक गल्लू बाबा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रमों के बाबत जानकारी दी। बताया कि लाखों रुपयों की लागत से चलकरीधाम में निर्मित भव्य राम-जानकी मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के मद्देनजर अश्वमेघ यज्ञ के आयोजन की तैयारी की जा रही है। ११ वर्षीय राधा बिटिया यज्ञ की प्रमुख प्रवचनकर्ता होगी। रासलीला का आयोजन होगा।
चलकरीधाम यज्ञ कमेटी के पदाधिकारियों ने इलाके के लोगों से यज्ञ को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से मदद करने की अपील की है। कहा है कि अश्वमेघ यज्ञ से देश में खुशहाली आएगी और वातावरण शुद्ध होग। बताते चलें कि चलकरीधाम महादेव वर के नाम से विख्यात है। विशाल बरगद की जड़ के नीचे महादेव और पार्वती का शिवलिंग आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। साढ़े तीन एकड़ भूमि पर चलकरीधाम स्थित है। तकरीबन ५० लाख रुपए की लागत से राम-जानकी मंदिर का निर्माण
कराया गया है।
चलकरीधाम बगोदर-विष्णुगढ़ को सीमा पर अटका से ४ किमी की दूरी पर स्थित है। यज्ञ को लेकर विष्णुगढ़ के चलकरी, बारा, शबलाडीह, गडरवारा, बेड़ा, खरना तथा बगोदर प्रखंड के अटका, बूढ़ाचांच इलाके में खासा उत्साह है। ३० अप्रैल को जलयात्रा कार्यक्रम से यज्ञ का शुभारंभ होगा। १० मई को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। यज्ञ में ५० लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसी अनुपात में तैयारियां विभिन्न रूपों में चल रही हैं। गल्लू बाबा के नेतृत्व में भक्तगण तैयारी में लगे हैं।