सम्मेलन की तैयारी में जुटा झाविमो
तिसरी - आगामी 29 जनवरी को तिसरी में होने वाले प्रखंड स्तरीय बूथ सम्मेलन की तैयारी में प्रखंड के झाविमो कार्यकत्र्ता जुट गए हैं। बाकायदा इसके लिए लगातार बैठक कर इसकी समीक्षा की जा रही है। इधर बैठक कर कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया। इसके पूर्व विगत 18 जनवरी को भी बैठक बुलाई गई थी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सत्तार सरपंच व संचालन प्रखंड महामंत्री रामचंद्र यादव ने की। बैठक में बूथ सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही पार्टी द्वारा निर्देशित धनसंग्रह पर चर्चा के अलावा 26 जनवरी के अवसर पर पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन करने व धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य उदय साव ने कहा कि जब से मुख्यमंत्री का राजधनवार दौरा हुआ है, तब से इस इलाके की बिजली समस्या और गहरा गयी है। सीएम ने इसे सुधारने की बजाय और बिगाड़ दिया है। इससे प्रतीत होता है कि सीएम इस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।
वहीं बैठक के दौरान अन्य कई वक्ताओं ने लोकसभा की तैयारी में अभी से ही जुट जाने की बात कही। कहा कि पूरे प्रदेश में झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की लहर है। इस दौरान जिप सदस्य गोपी रविदास, सांसद प्रतिनिधि रामचंद्र ठाकुर, सुनील सेठ, कृष्णदेव यादव, उदय साव, सोनू हेम्ब्रम, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश पासवान, कुमार पुरूषोत्तम, बीरेन्द्र बरनवाल, लालजीत यादव, किशुन यादव, दासो मुर्मू, योगेन्द्र विश्वकर्मा, नरेश यादव, रामचंद्र यादव, हरीश सेठ, गोडविन मरांडी,अब्दुल सत्तार सहित काफी संख्या में
कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।