सिद्धेश्वर के निधन पर शोकसभा
डुमरी - मथुरासिनी भवन इसरी बाजार में माहुरी वैश्य मंडल इसरी बाजार की ओर से आयोजित एक शोकसभा में माहुरी वैश्य महामंडल के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किए गिरिडीह निवासी सिद्धेश्वर प्रसाद के निधन पर समाज के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वैश्य मंडल के अध्यक्ष दिनेश सेठ ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया तो सचिव दामोदर प्रसाद सेठ ने स्व. प्रसाद को समाज की गतिशीलता का घोतक माना तथा कहा कि महामंडल के विभिन्न पदों पर रहकर स्व. प्रसाद समाज का विकास किया तथा कुरीतियों को मिटाया। उपाध्यक्ष महेश भदानी उन्हें बेबाक व प्रखर व्यक्तित्व वाला बताया। सच्चिदा कुमार भदानी, बलदेव राम सेठ, अरूण भदानी, रश्मि माथुर, संजय गुप्ता, अनिल माथुर, सतीश भदानी सहित महिला समिति व नवयुवक समिति के कई लोगों ने स्व. प्रसाद के जीवनी पर प्रकाश डाला।