अखबार विक्रेता के साथ मारपीट
जमुआ/मिर्जागंज - हीरोडीह थाना क्षेत्र के धुरैता निवासी अनिकेत भदानी पिता विनोद राम भदानी ने धुरैता गांव के ही मतीम शेख के ऊपर मारपीट करने, पैसा और अखबार छीनने का आरोप लगाते हुए हीरोडीह पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दे दिया है। आवेदन में अखबार विक्रेता ने कहा है कि वह बीते सोमवार को क्षेत्र में अखबार बेचने के लिए निकला था। इसी क्रम में आरोपी ने उसे रोककर दो अखबार लिया। पैसा मांगने पर आरोपी उसके साथ मारपीट की और जेब से रुपए भी निकाल लिए।