पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतियोगिता का किया आयोजन

प्रतियोगिता का किया आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमुआ - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को गिरिडीह में होने वाले जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को प्रतिभागियों के चयन को ले प्रखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रतियोगिता में बच्चों के शामिल होने की सूचना पूर्व में ही विद्यालयों को दी गई थी। बीडीओ विकास कुमार राय की देख-रेख में प्रखंड परिसर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में विजेता मध्य विद्यालय मिर्जागंज एवं उपविजेता मध्य विद्यालय जमुआ की टीम रही। विजेता टीम के खिलाडिय़ों को कॉपी-कलम उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को कलम एवं विभिन्न विद्यालयों से शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को कुछ न कुछ उपहार देकर बीडीओ ने सम्मानित किया। विजेता एवं उपविजेता टीम से बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को मिलाकर जिला में भेजे जाने वाले टीम का चयन किया गया। मौके पर बीपीओ प्रवीण कुमार, सीआरपी रघुनाथ प्रसाद, जुनैद आलम, प्रमोद राय, रंजीत कुमार साव, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।