पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्व शिविर लगा

राजस्व शिविर लगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो - बेरमो प्रखंड अंतर्गत अमलो बस्ती निवासियों की जमीन के कागजात को ऑन लाइन करने के लिए एक शिविर लगाया गया।
जिसमें जमीन के कागजात की जांच की गई। मौके पर बेरमो बीडीओ
प्रमोद राम भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि जमीन के कागजों की जांच कर कंप्यूटर में फीड किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन म्यूटेशन आदि में मदद मिलेगी। शिविर में आलोक कुमार गुप्ता, श्यामल टुडू, शंकर पंडित आदि कर्मचारी मौजूद थे। मौके पर जगनारायण महतो, युनूस खान, छोटे खान, श्याम प्रसाद, सतार खान, अशोक चंद्र पांडेय आदि लोग उपस्थित थे।



शिविर लगाकर की जमीन के कागजात की जांच





चंद्रपुरा - चंद्रपुरा अंचल क्षेत्र के तुरियो राजस्व गांव में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डिमांड धारियों को जमीन का सत्यापन कराना है। शिविर में पहुंचे एसडीएम राहुल कुमार सिन्हा ने शिविर में उपस्थित राजस्व कर्मचारियों को कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जरूरत हुई तो जमीन का आन द स्पॉट जांच कर सत्यापन करें। शिविर में पहुंचे सीओ सह बीडीओ पवन कुमार महतो ने कहा कि अंचल के सभी २९ राजस्व गांवों में शिविर लगाया जाएगा। जहां डिमांड धारियों की जमीन सत्यापित होगी। वहीं जीएम लैंड का सत्यापन नहीं किया जाएगा। शिविर में मुखिया नकुल महतो, वार्ड पार्षद धीरज गिरि, राजस्व कर्मचारी कपिलदेव मंडल व नकुल विश्वकर्मा

उपस्थित थे।