माले की जीबी बैठक संपन्न
सियाटांड़ - जमुआ प्रखंड के कुरहोबिन्दो में माले की जीबी बैठक हुई। इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि माले नेता राजकुमार यादव उपस्थित थे। राजकुमार यादव ने कहा कांग्रेस, भाजपा, झाविमो, झामुमो, आजसू देश की किसान व गरीब जनता को लूटने का काम रही है। गरीब बीपीएल परिवारों को मिलने बाला राशन कार्ड कई परिवारों को नहीं मिला। इस बार झारखंड राच्यसभा चुनाव में भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की लहर नहीं माले की है। वहीं माले नेता सत्य नारायण दास ने कहा गरीब किसान भाईयों के साथ शिक्षा, स्वस्थ्य, पेयजल जैसी सारी विकास योजनाओं के साथ खिलबाड़ कर रही है। मीना दास, भुनेश्वर यादव, सुनील सिंह, विनोद वर्मा, बाबूलाल मंडल समेत कई माले नेताओं ने अपनी बात रखी।