पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली की मांग को लेकर माले का आमरण अनशन शुरू

बिजली की मांग को लेकर माले का आमरण अनशन शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्र परिचय : २४जीआरडी-१८,१९. अनशन के दौरान संबोधित करते विनय संथालिया।



बिजली के लिए गोली चलने और मुकदमा झेलने वालों को अबतक नहीं मिल रही बेहतर बिजली





भास्कर न्यूज - राजधनवार

भाकपा माले ने धनवार विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार को लेकर शुक्रवार को माले नेता सह जिप सदस्य विनय संथालिया जयंती चौधरी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ धनवार विद्युत सब स्टेशन के मुख्य गेट के पास आमरन-अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों ने धनवार, गावां, तिसरी प्रखंड में नियमित बिजली की गारंटी व धनवार विधान क्षेत्र के गांवों में जले ट्रांसफॉर्मर बदलने सहित कई मांगें रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल ने की। लोगों को संबोधित करते हुए माले नेता सह जिप सदस्य विनय संथालिया ने कहा कि धनवार विधानसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या से लोग परेशान हैं। व्यवसायियों का इसके कारण व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है और चुनाव आते ही बिजली की सुधार के नाम पर बयानबाजी कर जनता को फीलगुड कराया जाता है। जबकि यहां के सांसद झारखंड प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने। इस जिले के तीन मंत्री भी बने उस समय इन मंत्रियों ने बिजली में सुधार का प्रयास नहीं किया और न ही पावरग्रिड बनवाने का प्रयास किया और जब आम-आवाम ने बिजली की मांग पर आंदोलन किया जाता है तो लाठी और गोली चलाकर भयभीत किया जाता है।



झाविमो नेताओं के बयान में विरोधाभास

श्री संथालिया ने कहा कि जमुआ के झाविमो विधायक धनवार को बिजली नहीं देने की चुनौती देते हैं। बावजूद झाविमो के नेता यह कहते नहीं थकते की धनवार में बिजली सुधार को लेकर बाबूलाल मरांडी पहले से प्रयास कर रहे हैं। जबकि हकीकत बिजली आंदोलन के दौरान जनता देख चुकी है कि बिजली की मांग को लेकर भाकपा माले ने लाठी, गोली खाकर भी आंदोलन को जारी रखते हुए २० एमवीए बिजली बढ़ाने पर मजबूर विद्युत विभाग को कर दिया था जो कार्य प्रारंभ होने वाला है। लेकिन एक साजिश के तहत उसे रोका जा रहा है। भाकपा माले इसे बर्दाश्त नहीं करेगी तथा बिजली में सुधार तक आंदोलन जारी रहेगा।



लाठी, गोली या मनमानी बर्दाश्त नहीं

जिप सदस्य जयंती चौधरी ने कहा कि जब जनता बिजली मांगती है तो लाठी और गोली चलाकर प्रशासन आंदोलन को दबाना चाहता है। एक तो बिजली विभाग बिजली नहीं देती है तो दूसरी तरफ जिस गांव में बिजली चालू भी नहीं है वहां के लोगों को मनमाना बिजली बिल भेजकर जेल भेजने की धमकी दी है। अब यह मनमानी नहीं चलेगी। बिजली विभाग व्यवस्था में सुधार लाए नहीं तो भाकपा आंदोलन और तेज करेगी। इनौस अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी ने कहा कि भाकपा माले शुरू से ही समस्या के समाधान एवं गरीबों के हक-हकूक की लड़ाई लड़ते आई है। बिजली सुधार को लेकर भाकपा माले ने आंदोलन का इतिहास रचकर सुधार करने पर मजबूर किया है। इस बार भी आंदोलन के बल पर बिजली सुधार तक भाकपा माले आंदोलन जारी रखेगी। इस कार्यक्रम को क्यूम अंसारी, रामदेव यादव, दशरथ दास, कौशल्या देवी, दिनेश यादव, कैलाश सिंह, यशोदा देवी आदि ने संबोधित किया।