मांगों को ले मसंस का प्रदर्शन
गिरिडीह - बस स्टैंड में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ मजदूर संगठन समिति गिरिडीह शाखा ने शुक्रवार को नगर पर्षद में धरना प्रदर्शन किया। यात्रियों के साथ होने वाली परेशानियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन की अगुवाई समिति के अध्यक्ष तुलसी तुरी, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र कोल आदि कर रहे थे। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बस स्टैंड में भारी कुव्यवस्था है। वहां गुंडगर्दी भी होती है। यात्रियों के साथ छीना-झपटी भी होती है। जिससे उन्हें भारी जलील होना पड़ता है। सटैंड में जहां-तहां गाडिय़ां लोग लगा देते हैं। स्टैंड के बाहर भी गाडिय़ां लगाई जाती है। वहां गंदगी की भी भरमार है। यात्रियों के लिए सुविधाओं का भारी अभाव है। शाम हो जाने के बाद स्टैंड में अंधेरा पसर जाता है। जिससे वहां असामजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।