पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डुमरी/पारसनाथ - निमियाघाट थाना क्षेत्र के गुरुटांड़ में शुक्रवार को डुमरी बेरमो पथ पर हाइवा ट्रक और सवारी गाड़ी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय लोगों ने डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को रेफर कर दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुरुलिया के रोपो गांव से शिव शिष्य व शिष्याएं सवारी गाड़ी में सवार होकर डुमरी में आयोजित शिव गुरु महोत्सव में भाग लेने आ रहे थे। गुरुटांड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रही जेएच०२वाई/९८३५ नंबर की हाइवा ट्रक सवारी गाड़ी को टक्कर मार दिया। इस घटना में रोपो गांव की चैती रानी साव की घटना स्थल पर मौत हो गई तथा उसी गांव की तरण गोराई तथा उर्मिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।