शादी का प्रलोभन दे कर यौण शोषण
गिरिडीह - शादी का प्रलोभन देकर बीते एक वर्ष से यौन शोषण कर रहे युवक के खिलाफ शुक्रवार को मुफ्फसिल थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानीखावा का है। बताया जाता है कि रानीखावा निवासी जागेशवर मंडल के पुत्र इसी गांव की एक युवती के साथ बीते एक वर्ष से शादी का प्रलोभन दे कर यौन शोषण कर रहा था। इसकी जानकारी जब युवती के पिता को हुई, तब उसके पिता ने युवक के पिता से दोनों की शादी कराने की मंाग की। शादी से इंकार करते हुए आरोपी युवक के पिता जागेशवर मंडल ने युवती के पिता को जान से मारने की धमकी। पिता ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।