पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विवाहिता का बयान कलमबद्ध

विवाहिता का बयान कलमबद्ध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह - देवरी थाना कांड संख्या ८/१४ में अपहृत निशा कुमारी को बरामद कर देवरी पुलिस न्यायालय में दफा १६४ दंड प्रक्रिया संहिता के तहत बयान दर्ज कराने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमारी की अदालत में पेश किया। जहां न्यायिक दंडाधिकारी राजश्री अपर्णा कुजूर के न्यायालय में बयान कलमबद्ध किया गया। अपने बयान में अपहृत निशा ने बताया कि उसने २०१० में बीए-२ पार्ट की परीक्षा दी थी और पंकज कुमार से प्रेम करती थी। लेकिन मर्जी के खिलाफ उसकी शादी जबरदस्ती वीरेंद्र चौधरी के साथ ग्राम विजया सिंधा ((देवरी)) में १३ जुलाई २०१३ को करा दी गई। कुछ दिन पहले वह अपने मायके गई थी।