पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चकमा दे उचक्के ने उड़ाए १५ हजार रुपए

चकमा दे उचक्के ने उड़ाए १५ हजार रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बगोदर
बगोदर स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा परिसर से बलदेव मेहता के १५ हजार रुपए उचक्के ने चकमा देकर उड़ा लिया। घटना की लिखित सूचना देने थाना पहुंचने पर वहां मौजूद चौधरी नामक पुलिस अधिकारी ने आवेदन लेने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार बलेदव मेहता ने २० हजार रुपए की निकासी शुक्रवार को तकरीबन १२ बजे की थी। बैंक परिसर में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें एक-एक हजार रुपए का नोट दिखाते हुए बलदेव मेहता से खुदरा देने की मांग की। इस दौरान बलदेव ने १५ हजार रुपए उक्त अनजान व्यक्ति को दे दिया। अनजान व्यक्ति रुपए के बदले हजार-हजार रुपए का नोट दिए बगैर उसे गप में उलझाकर बाइक में सवार होकर भाग खड़ा हुआ।
इसकी तत्काल सूचना उन्होंने शाखा प्रबंधक को दी। जिसपर शाखा प्रबंधक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराने को कहा। एफआईआर दर्ज होने पर पुलिस के सहयोग से सीसीटीवी का फुटेज निकालकर अपराधी की धर-पकड़ की जा सकेगी। इस पर वह थाना पहुंचे लेकिन वहां पुलिस अधिकारी ने आवेदन लेने
से मना कर दिया।