पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांची में हेमंत दुमका में हाजी फहराएंगे झंडा

रांची में हेमंत दुमका में हाजी फहराएंगे झंडा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी मैदान में और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी उप राजधानी दुमका में ध्वजारोहण करेंगे। राज्यपाल के बीमार होने के कारण राज्य सरकार ने इस संबंध में केंद्र से सुझाव मांगा था कि क्या मुख्यमंत्री राजधानी में झंडा फहरा सकते हैं ।
केंद्र ने कहा है कि इस पर कोई आपत्ति नहीं है। इसके अलावा राजेंद्र सिंह बेरमो, अन्नपूर्णा देवी कोडरमा, चंपई सोरेन सरायकेला, साइमन मरांडी पाकुड़, सुरेश पासवान
देवघर, गीताश्री उरांव गुमला, जयप्रकाश भाई पटेल रामगढ़, चंद्रशेखर दुबे पलामू, मन्नान मल्लिक धनबाद और योगेंद्र साव हजारीबाग में ध्वजारोहण करेंगे।