पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्पूरी ठाकुर थे प्रेरणाश्रोत, उनकी हर नीति से शिक्षा लें : राजेंद्र प्र सिंह

कर्पूरी ठाकुर थे प्रेरणाश्रोत, उनकी हर नीति से शिक्षा लें : राजेंद्र प्र सिंह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने किया कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
भास्कर न्यूज - बेरमो
सूबे के ऊर्जा मंत्री, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सह संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बेरमो में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने फुसरो में विधायक मद से बने जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उनके जयंती समारोह में भाग लिए। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर महान हस्ती व प्रेरणा के श्रोत थे। उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षित करें, इसी से समाज बेहतर हो सकेगा तथा क्षेत्र के विकास में भागीदार बन सकेंगे। मंत्री ने यहां अपने विधायक मद से तीन लाख रुपए देकर भवन के साज सज्जा, कुर्सी टेबल, एसी, शौचालय, चाहरदीवारी आदि निर्माण कराने की घोषणा की। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि ठाकुर समाज ऊर्जावान है। समाज के लिए बेहतर कार्य करें। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र एक दूध की केतली के समान है, जिसका रक्षक एक बिल्ली को बना दिया गया है। इससे गिरिडीह को बचाएं।
क्वार्टर व चहारदीवारी का किया शिलान्यास
मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कर्पूरी ठाकुर अनुमंडलीय अस्पताल फुसरो में बीसीडी क्वार्टर भवन निर्माण का शिलान्यास किया। यहां उन्होंने कहा कि अस्पताल में ३० बेड का एक्सटेंशन कराएंगे। अस्पताल में जल्द ही नर्स ट्रेनिंग स्कूल खोला जाएगा। अस्पताल परिसर में ५०० केबीए का ट्रांसफर्मर लगवाने का आदेश बिजली विभाग के अधिकारियों को दिया। यहां सिविल सर्जन शशि भूषण, नप कार्यपालक रमेंद्र कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह, गिरजाशंकर पांडेय, निरंजन मिश्रा, महारुद्र नारायण सिंह, संतन सिंह, ललन रवानी, शिवनंदन चौहान, आजाद चौहान, उमेश विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




जयहिंद क्लब को मंत्री ने दिया पानी टैंकर - मंत्री सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने जयहिंद क्लब मकोली नीचे धौड़ा को जनहित का कार्य करने के लिए ट्रैक्टर के साथ पानी टैंकर दिया। उन्होंने समाज के नेता सह वार्ड पार्षद आजाद चौहान को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी। यहां मंत्री ने कहा कि इससे जनता के लिए पानी की व्यवस्था करने के अलावा ट्रैक्टर से अन्य जनहित का कार्य करें। मौके पर शिवनंदन चौहान, छेदी नोनिया, नंदलाल चौहान, रामबलि चौहान, कामोद चौहान, जीतेंद्र चौहान, बिहारी, यमुना, सुरेंद्र, नरेश चौहान, रमेश लहरी, राजकुमार, संतोष, रमेश ठाकुर आदि लोग उपस्थित थे।

कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में की शिरकत