पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यालय को दिया बेंच और डेस्क

विद्यालय को दिया बेंच और डेस्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह. पीरटांड़ के लुकैया से शनिवार की शाम नक्सलियों ने प्रखंड के चार कर्मचारियों का अगवा कर लिया है। नक्सलियों ने इस कार्रवाई को डीसी के काफिले के गुजर के कुछ ही देर बाद अंजाम दिया। मालूम हो कि डीसी दिप्रवा लकड़ा गांव में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर आए थे। उनके लौट जाने के बाद जो कर्मचारी वहां मौजूद रहे, उनको नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया। लेकिन पीरतांड़ पुलिस ने घटना की पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं की है। गौरतलब है कि इसी गांव से थोड़ी दूरी पर तुइयो पंचायत भवन को नक्सलियों ने मंगलवार की रात विस्फोटक लगाकर ध्वस्त कर दिया था। तुइयो की घटना के बाद पुलिस का अभियान भी इलाके में लगातार जारी है।




चार कर्मचारियों का अगवा





बगोदर .तेरहवें वित्त आयोग के फंड से उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोंदलों का मुखिया सरिता देवी ने 30 बेंच-डेस्क दिया है। विद्यालय में उपस्कर की कमी के मद्देनजर मुखिया ने बेंच-डेस्क प्रदान किया। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढऩे की सलाह दी। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह सचिव छोटू यादव, भागीरथ महतो, लखन महतो, भुवनेश्वर प्रसाद महतो, मनोज कुमार, सुरेश कुमार मंडल, पंकज कुमार सिंह, सरोज कुमारी, कौशल्या देवी, पूनम देवी, चमेली देवी, मंगर महतो, कौलेश्वर महतो, सुनील कुमार, भागीरथ महतो मौजूद थे।