आने वाला वक्त भाजपा का: दिनेश
पारसनाथ. भाजयुमो डुमरी प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक डुमरी डाकबंगला में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने की। मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश कुमार महतो बतौर मुख्य अतिथि इस बैठक में उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री के श्री महतो ने युवाओं को अपनी भागीदारी देने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय भाजपा का है लोग भाजपा की ओर आशाभरी निगाहों से देख रही है। इस मौके पर लालमोहन महतो, नीलकंठ महतो, सुनील कुमार महतो, दीपक कुमार महतो, संतोष बर्णवाल, रामप्रसाद वर्मा आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट : मनोज सिंह