पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहू को जलाकर मार डाला

बहू को जलाकर मार डाला

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. बेंगाबाद
फिर एक बहू दहेज की बलिवेदी पर चढ़ गई। दहेज लोभियों ने एक बहू को जिंदा जला डाला। मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरखूडीह गांव की है। सलीम मियां के पुत्र पीर मोहम्मद की पत्नी बिलवा खातून ((25)) को दहेज के लोभ में कमरे में बंद कर घर सहित गुरुवार को जला दिया।
इसकी भनक ग्रामीणों को तब हुई जब घर में आग की लपटें तेज हो चुकी थी। धू-धू करके घर में रखे सामानों के साथ महिला भी जलती रही। लड़की के पिता तैयब अंसारी ने मामला बेंगाबाद थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने छोटकी खरगडीहा सड़क जाम कर दी। बाद में उचित कार्रवाई के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका।
मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि दस वर्ष पूर्व उनकी लड़की की शादी पीर मोहम्मद के साथ हुई थी। छह साल तक तो ठीक-ठाक दोनों रहे लेकिन उसके बाद हमेशा दहेज की मांग करने लगे। जिसे वे पूरा नहीं कर पाए। परिणामस्वरूप उनकी बेटी को हमेशा प्रताडि़त किया जाता था। एकाएक उन्हें सूचना मिली कि तुम्हारी बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला गया। लड़की के पिता ने इस कांड में पति पीर मोहम्मद ससुर सलीम मियां, सास बुधनी देवी देकर कमरूद्दीन अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
आग पर ग्रामीणों ने अग्निशामक आने पर ही काबू पाया। सुबह 6 बजे जब ग्रामीण घर को जलते देखे तो सबों ने बाल्टी व घरेलू सामान से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बाद में अग्निशामक वाहन के आने के बाद आग पा काबू पाया जा सका। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत है।




पति, ससुर और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, विरोध में जाम की सड़क