पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेंशन शिविर का आयोजन

पेंशन शिविर का आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरिया. सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धा पेंशन व विकलांग पेंशन में नए नाम जोडऩे के लिए और इससे वंचित योग्य व्यक्तियों के चयन करने को लेकर बागोडीह पंचायत भवन में शिविर लगाया गया। शिविर में मुख्य रूप से मुखिया बसंती देवी व पंचायत सेवक भुनेश्वर वर्मा उपस्थित थे। शिविर में लगभग ५० से अधिक वृद्ध महिलाएं व विधवा महिलाएं तथा विकलांगों ने पेंशन फार्म भरकर जमा किया। मौके पर मुखिया बसंती देवी ने कहा कि पंचायती राज में मिल रही सुविधाओं व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं और इसी के तहत शिविर लगाकर विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने का प्रयास कर रही हूं।