पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजद ने की सांगठनिक चर्चा

राजद ने की सांगठनिक चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद . भाजपा के अनिल प्रसाद वर्मा ने कहा है कि भाजपा गढ़ भंडारो में 27 जनवरी को जगदीश प्रसाद कुशवाहा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इसे लेकर बेंगाबाद गांडेय सहित कई प्रखंडों में आमंत्रण कार्ड वितरण किया जा रहा है। पुण्यतिथि के अवसर पर भारी संख्या में भंडारो में लोग पहुंचेंगे। भाजपा का गढ़ माने-जाने वाले भंडारो से ही कोडरमा लोकसभा के उम्मीदवार कई बार तय किए गए।



बांटा जा रहा है आमंत्रण पत्र





देवरी. संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की एक बैठक देवरी में आयोजित की गई। इस क्रम में प्रखंड अध्यक्ष संगम यादव ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए संगठन का विस्तार किया जाएगा। वहीं झारखंड सरकार के जल संसाधन, बाल विकास एवं महिला कल्याण मंत्री के देवरी आने के कार्यक्रम की तैयारी पर कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस बैठक में राजकुमार यादव, भीमलाल यादव, विश्वनाथ मंडल, खूबलाल यादव, राजू दास सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।