वर्मा जयंती समारोह १ फरवरी को
जमुआ. झारखंड अलग राज्य निर्माण के अग्रणी नेता वरिष्ठ सांसद रहे स्व रीतलाल प्रसाद वर्मा की 76 वीं जयंती एक फरवरी 2014 को भंडारो में भातु महतो कुशवाहा उच्च विद्यालय में मनाई जाएगी। उक्त जानकारी झाविमो केंद्रीय सचिव सह कोडरमा लोकसभा प्रभारी प्रणव वर्मा ने दी। कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बाबूलाल मरांडी, विशिष्ट अतिथि झाविमो विधायक समरेश सिंह, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, पूर्व मंत्री सबा अहमद, पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, फूलचंद मंडल, कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हाकिम प्रसाद महतो, के अलावा सांसद प्रतिनिधि नुनूलाल मरांडी, पूर्व विधायक गुरुसहाय महतो आदि की मौजूदगी संभव है।
, प्रो जानकी यादव, बेटु साव, कृष्णा दास पांडेय, सत्यदेव प्रसाद, प्रदेश महामंत्री कुशवाहा महासभा, दिगंबर प्रसाद दिवाकर, महामंत्री कुशवाहा संघ, स्वागताध्यक्ष जमुआ विधायक चंद्रिका महथा पहुचेंगे। समारोह की अध्यक्षता अध्यक्षता प्रवीण चौधरी करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर है।