सांस्कृतिक कार्यक्रम आज
बेंगाबाद .रविदास समाज की बेंगाबाद में हुई बैठक में समाज ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष शिव नारायण रविदास, उपाध्यक्ष वीरेंद्र दास, सचिव धनेश्वर रविदास, उपसचिव उमेश दास और कोषाध्यक्ष ठाकुर रविदास को बनाया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शिव नारायण दास ने कहा कि समाज का बीड़ा उठाने के संकल्प के साथ वे जन कल्याणकारी काम करेंगे। आज उनका समाज शिक्षा के अभाव में काफी पीछे है। उसे सबल बनाने के लिए समाज को आगे लाने को प्रेरित किया जाएगा। वहीं वीरेंद्र दास ने कहा कि समाज की कुरीतियों को दूर करने के लिए सब को आगे आना होगा। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष कार्तिक दास, नुनमन दास, सूरज दास, बुधन दास, कमल दास, तुलसी दास, सोमर दास, गणेश दास, रामेश्वर दास सहित अन्य कई थे।
रविदास समाज का पुनर्गठन
महेशमुंडा. बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत बाल विकास विद्यालय बेरगी में गणतंत्र दिवस को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। छात्र-छात्राओं के बीच परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर एक सप्ताह पूर्व से तैयारी की जा रही है। खेलकूद, दौड़, गोली चम्मच दौड़, सुई दौड़ चित्रकला, प्रश्न मंत्र प्रतियोगिता समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं विशिष्ट मुख्य अतिथि नुनूलाल मरांडी होंगे। व्यवस्थापक पंकज कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए कई तरह की प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया जाएगा।