पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य ने एक मजबूत पिछड़ा नेता खो दिया

राज्य ने एक मजबूत पिछड़ा नेता खो दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुधीर महतो के निधन पर शोक संवेदना

भास्कर न्यूज/जमुआ

सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर जमुआ के पूर्व विधायक सुकर रविदास की आवास पर एक शोक सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो नेता अक्षय कुमार अग्रवाल ने की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर स्व महतो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक संवेदना में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक सुकर रविदास ने कहा कि स्व महतो के निधन से झारखंड ने एक मजबूत पिछड़ा नेता खो दिया। जिसकी भरपाई इस समय कठिन है। झारखंड के समुचित विकास के लिए स्व महतो संघर्ष करते रहे हैं। झारखंड पिछड़ा महिला चेतना मंच के अध्यक्ष पार्वती वर्मा ने कुशवाहा संघ्ज्ञ जिला महामंत्री दिगंबर प्रसाद दिवाकर, नारायण वर्मा, भाजपा नेता डॉ दशरथ प्रसाद वर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, प्रखंड सचिव, रंजीत राम, देवरी झामुमो नेता मुस्लिम अंसारी गैब्रियल मरांडी, प्रकाश कुमार, सुलेमान अंसारी, राहुल कुमार, विनोद यादव, बासुदेव सिंह, प्रमोद वर्मा, मोहन रविदास, विजय सिंह, करमणी महतो, बैकुंठ वर्मा, गौरी शंकर वर्मा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिया।

रिपोर्ट : सुधीर सिन्हा



***********

सुधीर महतो को श्रद्धांजलि

भास्कर न्यूज/सरिया

झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरिया प्रखंड इकाई की बैठक हाई स्कूल मैदान में हुई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसके बाद सरिया की समस्याओं व जनमुद्दों पर आंदोलन करने की बात कही गई। मौके पर दीपक मंडल, कृष्ण मुरारी पांडेय, शंकर मंडल, काजिम अंसारी, प्रमोद मंडल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

रिपोर्ट : परमानंद





भास्कर न्यूज. जमुआ

सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर जमुआ के पूर्व विधायक सुकर रविदास की आवास पर एक शोक सभा हुई। अध्यक्षता झामुमो नेता अक्षय कुमार अग्रवाल ने की। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की। पूर्व विधायक सुकर रविदास ने कहा कि स्व महतो के निधन से झारखंड ने एक मजबूत पिछड़ा नेता खो दिया। जिसकी भरपाई इस समय कठिन है। झारखंड के समुचित विकास के लिए स्व महतो संघर्ष करते रहे हैं। झारखंड पिछड़ा महिला चेतना मंच के अध्यक्ष पार्वती वर्मा ने कुशवाहा संघ जिला महामंत्री दिगंबर दिवाकर, नारायण वर्मा, भाजपा नेता डॉ दशरथ प्रसाद वर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार राय, प्रखंड सचिव, रंजीत राम, देवरी झामुमो नेता मुस्लिम अंसारी गैब्रियल मरांडी, प्रकाश कुमार, सुलेमान अंसारी, राहुल कुमार, विनोद यादव, बासुदेव सिंह, प्रमोद वर्मा, मोहन रविदास, विजय सिंह, करमणी महतो, बैकुंठ वर्मा, गौरी शंकर वर्मा आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर दिया।