- Hindi News
- सुधीर महतो के निधन पर बेरमो में शोक की लहर
सुधीर महतो के निधन पर बेरमो में शोक की लहर
भास्कर न्यूज . बेरमो
झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो के निधन पर बेरमो कोयलांचल में जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया। इस क्रम में फुसरो झामुमो नगर परिषद कार्यालय में शोकसभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां झामुमो के जिला सचिव बेनीलाल महतो ने कहा कि सुधीर महतो के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। इसकी भरपाई असंभव है।
जयनारायण महतो, आभास चंद्र गांगुली व विश्वनाथ तुरी ने कहा कि असमय सुधीर बाबू के निधन से राज्य की जनता को क्षति पहुंची है। यहां कृष्णा थापा, सहोदरी देवी, नरेश महतो, राम अवतार सिंह,
बनवीर मिश्रा, मंगल हांसदा, सरजू महतो, अनिल पाल, छोटेलाल गुप्ता, हेमलाल महतो, अशोक महतो, त्रिवेणी महतो, घनश्याम विश्वकर्मा, बिगन सोनी, चंदन विश्वकर्मा, मधु पासवान, फिरोज खान,
बसंत वर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
चार नंबर एरिया में हुई शोकसभा
गांधीनगर . सुधीर महतो के निधन पर झामुमो बेरमो प्रखंड कमेटी व युवा मोर्चा प्रखंड कमेटी ने संयुक्त रूप से 4 नंबर एरिया के लाल ग्राउंड में शोक सभा की। यहां युवा मोर्चा के केंद्रीय संयुक्त सचिव अनिल अग्रवाल व दशरथ महतो ने कहा कि उनके असमय मौत पर लोग मर्माहत हैं। मौके पर वरुण शर्मा, दाता राम, संतोष महतो, रूद्र नारायण उर्फ मोंटी, विक्रम गंझू, गणेश सतनामी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
चंद्रपुरा में भी दी गई श्रद्धांजलि
चंद्रपुरा . सुधीर महतो के आकस्मिक निधन पर चंद्रपुरा वेलफेयर सेंटर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता झामुमो जिला उपाध्यक्ष लखी हेंब्रम ने की व संचालन जगदीश महतो ने किया। लखी हेंब्रम ने कहा कि सुधीर महतो झामुमो के स्तंभ थे। यहां यदु महतो, आलम महतो, अशोक पांडेय, प्रवीण सिंह, विपिन सिन्हा, जगदीश महतो, पवन राव सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग।