राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया
बेरमो . बेरमो प्रखंड अंतर्गत कारो मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह मनाया गया। यहां वार्ड पार्षद सहित राजद नेता भरत यादव, बीएलओ मुरारी शंकर प्रसाद, बोध नारायण महतो, बुधाई राम, विकास सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
उधर नावाडीह प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय सुरही में प्रधानाध्यापक गनौरी राम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें 18 वर्ष से आयु के मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। मौके पर बीएलओ बालेश्वर प्रसाद, महेश प्रसाद, नरेश प्रजापति, जागेश्वर महतो, आसिस अंसारी, दशरथ ठाकुर, कलीम अंसारी, अर्चना कुमारी आदि
उपस्थित थे।