मंच ने किया मंत्री का अभिनंदन
बेरमो . सूबे के ऊर्जा मंत्री, वित्त मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री सह संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को कर्पूरी विचार मंच के पदाधिकारियों ने फुसरो प्रखंड कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। यहां गिरिजा शंकर पांडेय, डॉ शकुंतला कुमार, वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार, कर्पूरी विचार मंच के जयनंदन ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, बाल गोविंद ठाकुर, दीनबंधु ठाकुर, नगीना ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, रमेश ठाकुर, तपेश्वर ठाकुर, वरुण शर्मा, प्रेमण शर्मा, प्रयाग ठाकुर, दिनेश शर्मा, कैलाश ठाकुर, बासुदेव शर्मा, सुरेश शर्मा, राजू ठाकुर, लाखन सिंह, केदार सिंह, आर उनेश, आबिद हुसैन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। यहां मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मैं क्षेत्र की बेहतरी के लिए सदैव तत्पर रहता हूं। आप हमें सार्वजनिक काम के लिए जब चाहें, तब आवाज दे सकते हैं।