तेनुघाट में मैराथन दौड़
तेनुघाट . मतदाता दिवस के अवसर पर बेरमो अनुमंडल मुख्यालय में तेनुघाट में मैराथन दौड़ का आयोजन अनुमंडल प्रशासन द्वारा किया गया। जिसमे विभिन्न विद्यालयों की छात्र -छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्राचार्य, अधिवक्ता, पुलिस, व्यवसायी और पत्रकार नागरिकों ने भाग लिया। दौड़ का शुभारंभ एसडीओ राहुल कुमार सिन्हा ने हरी झंडी दिखा कर किया। दौड़ में गोमिया पुलिस निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह, तेनुघाट ओपी प्रभारी रवींद्र प्रसाद सिंह ने बढ़ कर हिस्सा लिया। दौड़ में जवाहर विद्यालय, डीएवी, प्रोजेक्ट बालिका उवि तेनुघाट सहित अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एसबीआई तेनुघाट और बैंक ऑफ इंडिया ने दौड़ में शामिल होने वाले को टोपी और टी-शर्ट उपलब्ध कराया। मौके पर एसडीओ श्री सिन्हा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार राय, जवाहर नवोदय प्राचार्य डीके मोदी, डीएवी प्राचार्या अर्चना मिश्रा, गोमिया विधायक प्रतिनिधि केदार पंडा, भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने संबोधित किया।