पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने संस्थाओं को दी सामग्री

सांसद ने संस्थाओं को दी सामग्री

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> विभिन्न संस्थाओं को दिया टेबुल, कुर्सी, पंखा व सोलर लाइट
बेरमो . गिरिडीह सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने अपने फुसरो स्थित कार्यालय में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखंडों के कई समाजसेवी संस्थाओं के बीच अपने निजी मद से विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया। यहां उन्होंने विभिन्न संस्थाओं को 250 सोलर लालटेन प्रदान किया। कई संस्थाओं को कुर्सी, टेबुल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कैरम, चौकी, दरी, पंखा सहित अन्य सामग्री प्रदान की। सांसद ने कहा कि विभिन्न संस्थाओं के उत्थान के लिए हमने यह कार्य किया है, जिससे युवाओं को खेल व समाज के प्रति काम करने की प्रेरणा मिले। ऐसी सामाजिक संस्थाओं की बदौलत ही गरीबों को न्याय मिल पाता है। मौके पर मधुसूदन सिंह, सुरेश दूबे, जिप सदस्य भरत यादव, अवधेश दूबे, जगरनाथ राम सहित कई लोग मौजूद थे। सांसद ने प्रजापति स्वयं सहायता समूह सुरही, रैंबो क्लब भेंडरा, सुभाष चंद्र बोस स्पोर्टिंग क्लब रंगुनी, भामसं कार्यालय दुग्धा, भामस कार्यालय कथारा सहित कई संस्थाओं को सामग्री प्रदान की।