पाइप बिछाने के काम पर उठा सवाल
डुमरी - जलापूर्ति के लिए अरगाघाट रोड इसरी बाजार में बिछाए जा रहे पाइपों को सड़क के नीचे से ले जाने से उसके टिकाऊ होने पर शंका उत्पन्न हो गई है। पाइप गाड़ रहे लोगों ने बताया कि दूसरी जगह नहीं है। बताते दें कि अरगाघाट रोड पर कतिपय लोगों ने सरकारी भूमि का अतिक्रमण कर उसपर सीढ़ी और चबूतरा बना डाला है। प्रशासन की अनदेखी का लाभ उठाकर कई लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है। लोगों ने पाइपों के लंबे समय तक टिके रहने पर शंका जताई है। ज्ञात हो कि बाईपास रोड का अरगाघाट रोड लिंक रोड के रूप में काम करता है। अरगाघाट रोड पर गाडिय़ों का आना-जाना निरंतर होता रहता है।