कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई
बिरनी - बिरनी प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में स्व कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस जयंती समारोह में बिरनी के तमाम नाई समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जयंती समारोह बड़े ही धूम-धाम से गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। इस दौरान समारोह में मुख्य रूप से श्याम सुंदर ठाकुर, विनोद ठाकुर, रंजीत ठाकुर, प्रयाग ठाकुर, बलदेव ठाकुर, दिवाकर ठाकुर आदि लोगों ने हिस्सा लिया।