पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाविमो के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

झाविमो के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
> आशुतोष वर्मा ने प्रखंड कमेटी को सौंपा एंबुलेंस
भास्कर न्यूज - गिरिडीह/पीरटांड़
झारखंड विकास मोर्चा का प्रखंड स्तरीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन पीरटांड़ में हुआ। इसकी अगुवाई पार्टी नेता आशुतोष वर्मा कर रहे थे। सम्मेलन में डॉ. शबा अहमद, गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी बतौर अतिथि मौजूद थे। सम्मेलन में पीरटंड़ के सभी बूथ कमेटी के सदस्यों को बुलाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत बूथ कमेटी की समीक्षा के साथ की गई। केंद्रीय नेता व जिला स्तरीय नेताओं का प्रखंड कमेटी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी नेता आशुतोष वर्मा ने निजी खर्च पर पार्टी के प्रखंड कमेटी को एक एंबुलेंस सौंपा, जिसमें तमाम सुविधाएं दी गई है। उनके इस योगदान पर लोगों ने खुशी जाहिर की। मौके पर डॉ. शबा अहमद ने कहा कि झारखंड प्रदेश में चारों ओर लूट-खसोट मची हुई है। सत्ताधारी दल के लोग राज्य और राज्य की जनता को लूटने में लगे हैं। इस प्रदेश का विकास बाबूलाल मरांडी की अगुवाई में ही हो सकता है। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार चौधरी ने कहा ने कहा कि जिले में पार्टी संगठन मजबूत स्थिति में है। क्षेत्र में झाविमो की लहर है, अगला चुनाव झाविमो के नाम होगा। गिरिडीह विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी लोस और विस चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत लगा देनी है। पीरटांड़ विस क्षेत्र के तैयारी अभी से ही एक-एक गांव-टोले में काम शुरू कर दें।

, ताकि इस क्षेत्र का प्रदर्शन लोस और विस दोनों ही चुनाव में बेहतर हो सके।




लोस और विस चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिए गए कई टिप्स

किसानों को मिलेगी तीन फसल उपजाने की सुविधा

पार्टी नेता आशुतोष वर्मा ने कहा कि इस राज्य के विकास के लिए झाविमो ही एक मात्र विकल्प है। इस क्षेत्र का विकास झाविमो ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में समृद्धि तभी आ सकती है जब तक यहां के किसान कम से कम वर्ष में तीन फसल का पैदावार नहीं ले लें। इसके लिए क्षेत्र में पर्याप्त सिंचाई की सुविधा होनी चाहिए। उनकी सोच है कि वे इस क्षेत्र में सिंचाई का पूरा इंतजाम करें। सिंचाई के अभाव में कोई खेत खाली नहीं रहे। यदि उन्हें मौका मिला तो इस लोकसभा क्षेत्र में सिंचाई के लिए ३,५०० करोड़ रुपए लाएंगे, ताकि हर क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक बोरिंग मशीन हो। किसान जहां चाहे वहां उनकी सुविधा के मुताबिक बोरिंग किया जा सके। इसके साथ ही कृषि के लिए उन्हें हर तरह की सुविधा मिल सके। यदि वे वर्ष भर में तीन फसल की पैदावार ले लेते हैं तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वे खुशहाल होंगे और राज्य खुशहाल होंगे। राज्य को विशेष राज्य का दर्जा वे ही दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में दो तरह की पार्टी है एक करप्शन पार्टी है और दूसरी जहरीली पार्टी है। ऐसी पार्टियों से बचने की जरूरत है। पार्टी और जनता उन्हें इस क्षेत्र में काम करने का अवसर देती है तो फिर वे दिखा देंगे कि क्षेत्र का विकास कैसे हो सकता है। सांसद प्रतिनिधि नुनूलाल मरांडी ने कहा कि ७ वर्ष पहले सेवाटांड़ के जंगल से शुरू किया गया कार्य काफी आगे पहुंच गया है। कहा कि इस क्षेत्र में न तो राहुल फैक्टर चलेगा और न ही मोदी फैक्टर यहां सिर्फ जनता की चलने वाली है। कार्यक्रम को सफल बनाने में झावियुमो के महासचिव जयशंकर सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

झाविमो के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते आशुतोष वर्मा।