दो दिवसीय शिविर का समापन
सरिया - सरिया उत्तरी पंचायत में विगत दो दिनों से चल रहे पेंशन शिविर का समापन हो गया। उक्त शिविर में दो सौ लोगों ने वृद्धा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए आवेदन दिया। मौके पर मुखिया वीणा देवी ने कहा कि विभागीय निर्देश के अनुसार उक्त शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें पेंशन से वंचित वृद्धों का नाम जोडऩे के लिए उनके आवेदन प्रपत्र जमा लिए जा रहे हैं। मौके पर फ्रांसिस टुडू, राजेंद्र मोदी आदि थे।