- Hindi News
- राहुल लाओ और देश बचाओ मिशन 2014 अभियान शुरू
राहुल लाओ और देश बचाओ मिशन-2014 अभियान शुरू
: संतोष सिंह की पदयात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसियों ने लिया भाग
भास्कर न्यूज - भगतडीह
राहुल गांधी, लाओ देश बचाओ मिशन 2014 अभियान की शुरूआत सोमवार को हुआ। झरिया विधानसभा क्षेत्र इंडस्ट्री कोलियरी फुटबॉल मैदान में एक सभा आयोजित की गई। सभा के बाद एक पद यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस जनों ने भाग लिया। जिसमें युवाओं की संख्या काफी अधिक थी।
भ्रष्टाचार समाप्त करने का लिया संकल्प - सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज देश का दिशा और दशा कांग्रेस ही बदल सकता है। उन्होंने कांग्रेसियों द्वारा दी गई कुर्बानियों की याद दिलाते हुए कहा कि उसे कैसे भूला जा सकता है। उन्होंने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी नीतियों से ही देश का विकास करेगा। उन्होंने भ्रष्टाचार को समाप्त करने का संकल्प लिया है।