पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झरिया कोयलांचल में शान से लहरा तिरंगा

झरिया कोयलांचल में शान से लहरा तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - झरिया ((टीम))
गणतंत्र दिवस के अवसर पर झरिया कोयलांचल में सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मौके पर राष्ट्रध्वज झंडोत्तोलन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक का भी आयोजन किया गया। जियलगोरा स्टेडियम में बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर सीआइएसएफ जवानों द्वारा पैरेड की प्रस्तुति की गई। टाटा झरिया डिवीजन जामाडोबा में राजीव सिंघल ने किया। झरिया प्रखंड कार्यालय में बीडीओ रिंकु कुमारी, बीआरसी में बीइइओ चंद्रशेखर भारती, झरिया थाना में इंस्पेक्टर विष्णु रजक, पशु चिकित्सालय में झरिया में डा. सुनील कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं लोदना क्षेत्रीय कार्यालय में जीएम बीसी मांजी, बस्ताकोला क्षेत्रिय कार्यालय में जीएम पीके दूबे, भौंरा क्षेत्रीय कार्यालय में सुबीर घोष ने झंडोत्तोलन किया। घनुडीह कार्यालय में सत्येंद्र कुमार, गोलकडीह में बीके झा ने झंडोत्तोलन किया। सेल के चासनाला जीएम कार्यालय पर जीएम जेके भौमिक, चासनाला कोलवाशरी में प्रबंधक एमएस प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। फूसबंगला चौक पर जेवीएम नेता योगेन्द्र यादव ने किया। छात्र-छात्राओं में गणतंत्र दिवस के अवसर पर काफी उत्साह देखा गया।
स्कूलों में निकाली गई प्रभातफेरी - विद्यालयों में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया। पैरेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाये। झरिया के किड्स गार्डेन में प्राचार्या डा. शोभा सिंहा, आइएसएल झरिया में डा. जेके सिंहा, डिगवाडीह न्यू एजेंल्स होम में एमएस अख्तर, जामाडोबा ब्राईट स्कूल में आरीफ सिद्दिकी, यशोमति श्री विद्या निकेतन में अध्यक्ष जयप्रकाश देवरालिया, लक्ष्मी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में आलोक चौधरी, बालिका विद्या मंदिर में विजय लिल्हा, मारवाड़ी विद्यालय में सम्मेलन के अध्यक्ष रतनलाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल ने झंडोत्तोलन किया। वहीं अलकडीहा ओपी में ओपी प्रभारी अशोक मंडल, लोदना ओपी में नागेंद्र प्रसाद सिन्हा, बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने झंडोत्तोलन किया।