पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पचंबा बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया मतदाता दिवस

पचंबा बालिका उच्च विद्यालय में मनाया गया मतदाता दिवस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिरिडीह - बालिका उच्च विद्यालय पचंबा में मतदाता दिवस मनाया गया। इसमें विद्यालय प्रधान शमा परवीन ने छात्र-छात्राओं को मतदान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संविधान में मौलिक अधिकार के तहत वोट देने का अधिकार नागरिकों को दिया गया है। इस अधिकार का उपयोग केंद्र में सरकार बनाने से लेकर स्थानीय शासन में इसका उपयोग करते हुए शासन व्यवस्था को सुदृढ़ करती है। मत लोकतंत्र की रीढ़ है। इसे निष्पक्ष और निर्भिक रूप से नागरिकों को उपयोग करना चाहिए। कई छात्र-छात्राओं से मतदान का शपथ पत्र भरवाया गया। छात्रा रुबी कुमारी व वर्षा कुमारी ने मतदान विषय पर भाषण किया। इस विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता भी हुई। इससे पूर्व भी इस विद्यालय में बालिका वर्ष का आयोजन किया गया था। बच्चों ने कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी थी।