- Hindi News
- शहर में शान से लहराया गया हमारा तिरंगा, कई कार्यक्रमों का आयोजन
शहर में शान से लहराया गया हमारा तिरंगा, कई कार्यक्रमों का आयोजन
ञ्चगिरिडीह वासियों को कराया जिले की उपलब्धि से अवगत
भास्कर न्यूज - गिरिडीह
65वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा मैदान गिरिडीह में उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने झंडोतोलन किया। उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गड़देशी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। इस परेड में जिला बल समेत कार्मेल स्कूल, सर जेसी बोस बालिका उच्च विद्यालय और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने परेड में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला संगम, बीएनएस डीएवी, सर्व शिक्षा अभियान, उद्योग विभाग, उत्पाद विभाग, कला संगम, बीएनएस डीएवी, सीसीएल डीएवी और सीसीएल परियोजना की ओर से आकर्षक झांकी निकाली गई।
इसमें कला संगम को प्रथम उत्पाद एवं मद्य पान निषेध को द्वितीय व पेयजल व स्वच्छता विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त मिला। इस दौरान उपायुक्त लकड़ा ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत कुल 2 लाख 21 हजार 136 परिवारों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराया गया है। इसमें 7208.08 लाख रुपए का व्यय कर 26.58 लाख मानव दिवस कार्य दिया गया है। इससे 4 हजार 696 कूपों का निर्माण कर 2441.06 एकड़ भूमि को सिंचित करने का प््रायास किया गया है। इसके अलावा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान सीधे उनके खाते में करने का प्रयासरत जारी है। इस वित्तीय वर्ष में 5000 परिवारों को इंदिरा आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिले में पर्यटन के विकास के लिए हरिहरधाम में बहुद्देशीय भवन का निर्माण, मधुबन मोड़, दुखहरण धाम और उसरी फॉल के सांैदर्यीकरण की योजना है। समेकित कार्य योजना के तहत 95 करोड़ की लागत से 1100 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है। जबकि अनुसूचित जनजाति के 177 युवाओं को स्कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीआरजीएफ के तहत 101 पंचायत भवनों का निर्माण किया जा चुका है।
जिला जज समेत कई अधिकारियों ने फहराया तिरंगा
गिरिडीह - गिरिडीह जिले में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। व्यवहार न्यायालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर प्रधान जिला जज गितेंद्र कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर सभी न्यायिक दंडाधिकारी अधिवक्तागण एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित थे। इस अवसर पर झंडा मैदान में उपायुक्त दीप्रवा लकड़ा ने सुबह ९ बजे झंडोतोलन किया। जबकि १०.३० बजे समाहरणालय परिसर में उपायुक्त लकड़ा ने ही झंडोतोलन किया। जबकि १०.३५ बजे अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ जुल्फीकार अली ने झंडोत्तोलन किया। १०.४५ बजे डीआरडीए कार्यालय परिसर में जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने झंडोत्तोलन की। ११.२५ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय और ११.३० बजे पुलिस लाइन में एसपी क्रांति कुमार गड़देशी ने झंडोतोलन किया। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में संबंधित अधिकारी की ओर से झंडोत्तोलन किया गया।
१३ हजार किसानों को मिला क्रेडिट कार्ड
कृषि के विकास में राशि की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 13857 किसान क्रे डिट कार्ड निर्गत किए जा चुके हैं। वृद्धा पेंशन के तहत 29 हजार 286 पेंशनधारियों के बीच अब तक लगभग 10.99 करोड़ रूपए वितरण किया जा चुका है। जबकि 4656 वृद्ध, असहाय व विकलांग आदि के बीच कंबल का वितरण किया जा चुका है। जबकि 6985 कर्मियों के बीच वितरण की प्रक्रिया जारी है। इस वित्तीय वर्ष में 13 हजार 115 छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया जा चुका है। वनाधिकार अधिनियम के तहत 3401 जनजाति लाभुकों के बीच 3508 एकड़ वन भूमि का पट्टा वितरण किया गया। पीएमइजीपी योजना से 58 लाभुकों के बीच एक करोड़ की संपति वितरण किया गया। निर्मल भारत अभियान के अंतर्गत पंचायत के प्रत्येक गांव को शौचालय से जोडऩे की योजना है। अंत में उपायुक्त ने सभी नागरिकों का साकारात्मक उर्जा का उपयोग इस जिला के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए करने और जिला को कामयाबी की बुलंदी पर पहुंचाने के लिए साथ मिल कर चलने का आह्वान किया।
गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त ने झंडा मैदान में किया झंडोतोलन