पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा

गणतंत्र दिवस पर कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह, सांसद रविंद्र पांडेय सहित कई गणमान्य लोगों ने फहराया तिरंगा

फोटो बेरमो 1 झंडोत्तोलन करते प्रमुख व बीडीओ

1 ए: झंडे को सलामी देते प्रमुख व बीडीओ

2 झंडे को सलामी देते मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह

3 झंडे को सलामी देते सांसद रविंद्र पांडेय

4 झंडे को सलामी देते जीएम चरण सिंह

5 एनडीपीएस में सांस्कृतिक कार्यक्रम

7 झंडे को सलामी देते महेंद्र विश्वकर्मा

8 झंडे को सलामी देते पूर्व मंत्री लालचंद महतो





भास्कर न्यूज - बेरमो

बेरमो कोयलांचल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां राज्य के वित्त, ऊर्जा, स्वास्थ्य मंत्री सह बेरमो विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने विद्या मंदिर ढोरी स्टाफ क्वार्टर, युवा कांग्रेस कार्यालय पुराना बीडीओ ऑफिस, राजकीयकृत राम रतन उवि ढोरी, अनापति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल फुसरो सहित कई जगहों पर झंडोत्तोलन किया। उन्होंने इस दरम्यान कई विकास योजनाओं की घोषणा की। इसी तरह सांसद रवींद्र पांडेय ने आवासीय कार्यालय, भामसं कार्यालय ढोरी खास सहित कई जगहों पर झंडोत्तोलन किया। सूबे के पूर्व ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो ने जदयू कार्यालय नावाडीह सहित कई जगहों पर झंडोत्तोलन किया। इसी तरह देवी महतो इंटर महाविद्यालय नावाडीह सहित कई जगहों पर विधायक जगरनाथ महतो ने झंडोत्तोलन किया। करगली फुटबॉल मैदान में सीआईएसएफ के उपसमादेष्टा नवदीप सिंह हीरा की उपस्थिति में ढोरी जीएम चरण सिंह ने, बीएंडके जीएम ऑफिस में जीएम मो मोइनुद्दीन ने, जदयू कार्यालय फुसरो में इंद्रदेव महतो ने, सुभाषनगर बालिका स्कूल में महेंद्र विश्वकर्मा ने, कृष्ण सुदर्शन सेंट्रल स्कूल में प्राचार्या ममता सिंह की उपस्थिति में झंडोत्तोलन किया गया। झामुमो कार्यालय में बेनीलाल महतो ने, सरस्वती शिशु मंदिर जैनामोड़ व तुपकाडीह में रवींद्र कुमार मिश्रा ने, पिछरी आदर्श उवि में छत्रधारी मिश्रा ने, आवासीय ज्ञान निकेतन पिछरी में रतन कुमार मिश्रा ने, पिछरी पंचायत भवन में मुखिया अर्चना मिश्रा ने, भोलानगर ढोरी बस्ती में विलासी देवी, कस्तूरबा विद्या निकेतन ढोरी में डॉ शकुंतला कुमार ने, आरडीएसए में राजेश कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया। वहीं कथारा फुटबॉल मैदान में जीएम केके मिश्रा ने झंडा फहराया व परेड का निरीक्षण किया। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर झंडोत्तोलन के साथ कई कार्यक्रम हुए।

तेनुघाट में मना भव्य समारोह

तेनुघाट - अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में व्यवहार न्यायालय में जिला जज ए सक्सेना ने, अनुमंडल कार्यालय सहित कई जगहों पर एसडीओ राहुल कुमार सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बेरमो के शिक्षा क्षेत्र में जनवि की अनामिका कुमारी, ज्योति कुमारी एवं सुनीता कुमारी कोपुरस्कृत किया गया। वहीं खेतको के माहताब आलम, जिसने बाढ़ में डूबने से दो लोगों को बचाया था, को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।





मुख्य अभियंता ने किया झंडोत्तोलन

फोटो बेरमो 9

बोकारो थर्मल - बोकारो थर्मल के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान प्रमोद कुमार द्वारा झंडोत्तोलन किया। यहां सीआईएसएफ व स्कूली बच्चों द्वारा परेड किया गया। अंबेडकर भवन में उपमहाप्रंधक मनोज श्रीवास्तव, श्रम कल्याण केंद्र में सीनियर पर्सनल मैनेजर आरबी चौबे, अंबेडकर पार्क में आई खलको, बोकारो थर्मल थाना में एसआई ए सामद, संतपॉल मॉडर्न स्कूल में हिंदी अधिकारी शांति एक्का, बीएमएस ऑफिस में जिप सदस्य भरत यादव द्वारा झंडोत्तोलन किया गया।

चंद्रपुरा व आसपास क्षेत्र में किया गया झंडोत्तोलन

फोटो बेरमो 10

चंद्रपुरा - तारमी पंचायत में मुखिया बासुदेव महतो, तुरियो में नकुल महतो, अलारगो में भुनेश्वर महतो, तारमी परियोजना व आदिवासी शिशु मंदिर में पीओ पीएल केवट, कल्याणी में पीओ केएल कुंडू, बीआरएल डीएवी व सेट रिफेक्ट्रीज यूनिट भंडारीदह में उपमहाप्रबंधक कामता सिंह, चंद्रपुरा थाना में थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अनिल कुमार महतो, डीवीसी फुटबॉल ग्राउंड में मुख्य अभियंता सह प्रोजेक्ट हेड बीएन सिंह ने झंडा फहराया।