विजेताओं को किया गया पुरस्कृत
बेरमो - करगली फुटबॉल मैदान में सीआईएसएफ द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के बाद जीएम चरण सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही महिलाओं व बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर उपसमादेष्टा नवदीप सिंह हीरा सहित रमेश चंद्र, इंद्रजीत वी विपुल, एन पिपोरिया, अशोक यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।