सहारा क्यू शॉप का उद्घाटन
बगोदर - रविवार को बगोदर नीचे बाजार में सहारा क्यू शॉप ((श्री साईं सॉपी)) का उद्घाटन सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर अश्विनी कुमार ठाकुर ने फीता काटकर किया। इस मौके पर क्यू शॉप के फ्रेंचाइजी सीताराम बर्णवाल, सहारा इंडिया के बगोदर शाखा प्रबंधक उदय नारायण दिवाकर, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलेश्वर महतो, वीरेंद्र कुमार, सुभाष प्रसाद, केदार प्रसाद, इसरी शाख के बलवंत कुमार, औरा के प्रयाग प्रसाद, विष्णुगढ़ के अजय बर्णवाल आदि उपस्थित थे।
बर्णवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सरिया, बगोदर और विष्णुगढ़ का यह इकलौता सहारा क्यू शॉप है।