पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच दिनों में दो नक्सली वारदात से हड़कंप

पांच दिनों में दो नक्सली वारदात से हड़कंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीरटांड़ - पीरटांड़ में लंबी खामोशी के बाद पांच दिनों में दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर माओवादियों ने अपनी मजबूत उपस्थिति को स्पष्ट कर दिया है। विदित हो कि ये दोनों घटनाएं तुईयो पंचायत में ही घटी है। जहां पहली घटना तुईयो पंचायत भवन को उड़ाने तथा दूसरी घटना इसी पंचायत के नौकनिया की है जहां जागरूकता शिविर लगाया गया था। बताते चले कि नौकनिया में कुछ दिन पूर्व सीआरपीएफ की ओर से शिविर लगाकर गरीबों के बीच कंबल वितरण भी किया था।


साथ ही लगातार तुईयो में जनता दरबार लगाया जा रहा था। कई योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। माना जा रहा था कि विकास योजनाओं की जानकारी तथा उपायुक्त द्वारा क्षेत्र में विकास पर पुरजोर ध्यान दिए जाने से क्ष्ेात्र में विकास की गंगा बहेगी। लेकिन इससे आम आदमी नक्सलियों के सिद्धांत से दूर होने लगते हैं। नक्सलियों के गढ़ में सामुदायिक पुलिसिंग व लगातार हो रहे विकास के कारण लग रहा था कि नक्सलियों की पकड़ क्षेत्र में कमजोर हो गई है। लेकिन उसने महज सप्ताह भर के अंदर दो बड़े घटनाओं को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति मजबूत कर दी और पुलिस प्रशासन को मजबूत चुनौती दे डाली।