पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विस्थापित मोर्चा की संयुक्त बैठक

विस्थापित मोर्चा की संयुक्त बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बेरमो
झारखंड विस्थापित मूलवासी संघर्ष मोर्चा बेरमो कोल्ड फिल्ड रैयत विस्थापित मोर्चा और बेरमो अनुमंडल विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा की संयुक्त बैठक गणेश मंदिर ढोरी के प्रांगण में मुस्लिम साह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि बेरमो अनुमंडल विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अजहर अंसारी ने कहा कि बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र के प्रबंधन द्वारा विस्थापितों के हक देने के पक्ष में गंभीर नहीं है। प्रबंधन हमेशा की तरह ठगने का काम करते रहता है। इसलिए सभी को एकजुट होकर आंदोलन करने की जरूरत है। वहीं चिंतामणि महतो व नसीरूद्दीन अशर्फी ने कहा कि सीसीएल फर्जी कागजात दिखाकर स्थानीय लोगों की जमीन हड़पना चाहता है। मोर्चा इसे बर्दाश्त नही करेगा। बैठक में सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि 6 फरवरी को बेरमो अंचल कार्यालय एवं ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपा जाएगा। वहीं 10 फरवरी को कथारा जीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। मौके पर खेमलाल महतो
आदि मौजूद थे।