- Hindi News
- जज्बा अगर हो तो कर सकते हैं देश की सेवा : पीयूष
जज्बा अगर हो तो कर सकते हैं देश की सेवा : पीयूष
भास्कर न्यूज - सरिया
सरिया नेताजी पार्क स्थित संत मेरी पब्ल्कि स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा नृत्य, गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निर्देशक पीयूष कुमार सिंह ने किया, वहीं संचालन मुकेश कुमार ने किया। मौके पर निर्देशक सिंह ने कहा कि शिक्षा है अनमोल रतन, इसे न तौल सकता है धन। अत: अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित करने में अहम भूमिका निभाएं। वहीं बच्चे भी मन लगाकर पढ़ाई करें। क्योंकि बच्चे ही कल के भविष्य हैं। हम जब शिक्षित होंगे तभी देश व समाज को कुछ दे सकेंगे। सिंह ने कहा कि हम किसी भी क्षेत्र में कार्य करें। लेकिन देश के प्रति अपने कत्र्तव्य का निवर्हन कर सकते हैं। हम भी देश की सेवा कर सकते हैं। जज्बा अगर हो तो हम अपने पेश के द्वारा भी देश व समाज में अपना योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर देवधारी पांडेय, सरयू पांडेय, धानेश्वर पासवान, सुदामा राम, बैजनाथ सिंह, सुदामा प्रसाद, वीरेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
> संत मेरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन