लोक अदालत में ५५ मामलों का निपटारा
> दो लाख ६१ हजार रुपए राजस्व की हुई वसूली
> ५० हजार रुपए के चेक
का वितरण किया गया
भास्कर न्यूज - गिरिडीह
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार की ओर से मासिक लोक अदालत शनिवार को व्यवहार न्यायालय में आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधान जिला जज गीतेंद्र कुमार सिंह ने की। वाद में निष्पादन के लिए ५ पीठों का गठन किया गया। इसमें क्लेम केस नंबर ७/१० में मंजू देवी को ५० हजार रुपए का दुर्घटना बीमा का चेक प्रधान जिला जज ने दिया।
वहीं कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बीएन पांडेय की पीठ से पांच वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें टीएमएस ५५/१३, नरेश गोस्वामी बनाम रेखा देवी और भरण-पोषणवाद रेखा देवी बनाम नरेश गोस्वामी मामले में न्यायालय द्वारा पति-पत्नी को विदा कर एक साथ पुन: जिंदगी बसर करने का मौका दिया। पीठ संख्या-१ चंद्रेश कुमार जिला जज कोर्ट नंबर-१ के बेंच से ३ दीवानों वादों का निष्पादन किया गया। पीठ संख्या-२ शिवपाल सिंह ((प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी)) के पीठ से २० अपराधिक मामले समाप्त किए गए। पीठ संख्या-३ रविरंजन सबजज के पीठ से ६ बैंक ऑफ इंडिया का वाद एवं ५ टेलिफोन संबंधित वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही ७०१०० रुपया राजस्व की वसूली की गई। पीठ संख्या ४ पीके गोस्वामी न्यायिक दंडाधिकारी के बेंच से १५ विद्युत वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही १३६००० रुपए राजस्व की वसूली की गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के सचिव अनुज कुमार ने लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग के लिए न्यायालय कर्मी एवं अधिवक्ता विशाल आनंद, रंजन कुमार, उदय मोहन पाठक, इम्तियाज अंसारी आदि की भूमिका की सराहना की है।