रक्तदान शिविर का आयोजन
बेरमो - झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ के प्रधान कार्यालय में सूबे के मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। यहां ५३ लोगों ने रक्तदान किया। यहां संघ ने मंत्री को एक मांग पत्र सौंपा। जिसे उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार जयमंगल सिंह, गिरिडीह लोस उपाध्यक्ष कुमार गौरव सहित संस्था के अध्यक्ष आर उनेश, सचिव मनोज सिंह आदि थे।