पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व विधायक ने किया स्कूल का उद्घाटन

पूर्व विधायक ने किया स्कूल का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगाबाद - बेंगाबाद से पूर्वी छोर स्थित चक्रदाहा गांव में ऑक्सफोर्ड चिल्ड्रेन एकेडेमी का उद्घाटन पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार ने किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा का दान महादान है। स्कूल खोलना बड़ी बात नहीं है, लेकिन चलाना एक कठिन समस्या है। शिक्षा के बिना समाज का विकास नहीं हो सकता। वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है। मौके पर छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता का आयोजन कर दर्शकों का मन मोह लिया। डांस में प्रथम पुरस्कार बिहारी रवानी, द्वितीय पुरस्कार खुशी कुमारी सहित कई छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार अग्रवाल, वार्ड सदस्य दीपक पाठक, धनराज पंडित, कार्तिक दास, जयप्रकाश पाठक, अनिल पाठक, रूद्रो पंडित, शिक्षक सितेश राणा आदि मौजूद थे।