पंसस की बैठक में उठे कई मामले
: सर्वसम्मति से पारित किए गए आठ प्रस्ताव
भास्कर न्यूज - राजधनवार
धनवार प्रखंड पंचायत समिति की बैठक मनरेगा भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्नी देवी व संचालन बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने किया। सीओ सह सीडीपीओ निर्मल कुमार टोप्पो भी बैठक में मौजूद थे।
बैठक में पंचायत समिति के सदस्य नाथो राम ने कहा कि धनवार प्रखंड में बिजली समस्या को लेकर सब स्टेशन में जिप सदस्य विनय संथालिया व जिप जयंती चौधरी आमरण अनशन पर है। लेकिन अभी तक विभाग के सक्षम पदाधिकारी स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। सो उन्होंने अन्य सदस्यों के साथ सदन में विरोध किया। बैठक में उपप्रमुख सुनीता गुप्ता ने मध्याह्न भोजन प्रखंड के कई विद्यालयों में बंद रहने का सवाल उठाया। सदस्यों ने विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को डबल बिल भेजने का आरोप लगाया। कहा कि मनरेगा जेई कमीशन नहीं देने पर कुंओं की मापी नहीं करते हैं।
आठ पंचायत सेवक द्वारा वितरण पंजी उपलब्ध नहीं कराने को ले कार्रवाई का प्रस्ताव लिया गया। नीमाडीह में एनएम माधुरी का स्थानांतरण करने, 29 पंचायतों में पैक्स के गठन को सदन ने निरस्त किया। बीसीओ पर कार्रवाई की मांग की गई। बैठक में नहीं आने के लिए पेयजल विभाग के पदाधिकारियों पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। गोरहंद पंचायत के पिपराडीह में जेई की अनुपस्थिति में दो विद्यालय की ढलाई कर दिए जाने के खिलाफ भी प्रस्ताव लिया गया। बैठक में अनवर अंसारी, गौतम सिंह, अशोक पांडेय, अजय मिस्त्री, शंकर मोदी, सुरेंद्र वर्मा, सविता देवी, धनिया देवी, वीणा राम, प्रमिला देवी, संजू देवी, कपिंद्र यादव एवं मुखिया रंजू देवी समेत सभी सदस्य मौजूद थे। विभाग के वन पदाधिकारी आरएन शर्मा बीईईओ हरि प्रसाद ठाकुर, एमओ विजेंद्र कुमार, एजीएम रामेश्वर पाठक, एसडीओ आरके चौधरी, बीपीओ उज्जवल किशोर, मनरेगा जेई भी बैठक में शामिल थे।