पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन सहयोग अभियान तेज करने का फैसला

जन सहयोग अभियान तेज करने का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बगोदर
बगोदर के महेंद्र सिंह स्मृति भवन में माले की जीबी बैठक हुई। इसमें जन सहयोग व जनसंघर्ष अभियान बगोदर प्रखंड के सभी २२ पंचायतों में शुरू करने और तेज करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान एक लाख मतदाताओं से रूबरू होने का प्रस्ताव लिया गया। बगोदर प्रखंड के छह लोकल पार्टी कमेटी क्रमश: औरा, खेतको, दोंदलो, हेसला, जरमुने, बगोदर, मुंडरो, अडवारा तथा अटका-धरगुल्ली लोकल कमेटी के कार्यकर्ता गजेंद्र महतो, राजू रजक, लोकनाथ पासवान, खूबलाल महतो, उमेश मंडल तथा शेख बदरुद्दीन अभियान का नेतृत्व करेंगे। प्रत्येक मतदाता से अभियान के दौरान दो रुपए की वसूली पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा की जाएगी। इस दौरान परचा, फोल्डर वितरण होगा बैठक और नुक्कड़ सभा की जाएगी। जीबी बैठक को संबोधित करते हुए माले के प्रखंड सचिव पवन महतो ने कहा कि यूपीए-एनडीए की जनविरोधी व गरीब विरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। महंगाई, भ्रष्टाचार व तमाम तरह के प्राकृतिक संसाधनों की कॉरपोरेट लूट के लिए जनविरोधी नीतियां जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की आहट पाते ही नेताओं को बदलने की बात राजनीतिक पार्टियां कर रही हैं। भाकपा माले जनता की बदहाली के लिए जिम्मेवार आर्थिक नीतियों को ही बदलने की बात करती है। कोडरमा संसदीय क्षेत्र की बदहाली के लिए अब तक के सांसदों को जिम्मेवार बताया। उन्होंने कहा कि कोडरमा और गिरिडीह में शहीद कॉमरेड महेंद्र सिंह के जनप्रतिनिधित्व का मॉडल चाहिए। जो सांसद में जनता के सवालों पर गर्जना कर सके। मौके पर एपवा की जिला सचिव पूनम महतो, तेजनारायण पासवान, गजेंद्र महतो, शेख बदरूद्दीन, पंसस खगिया देवी, पूरन कुमार महतो, भुवनेश्वर महतो, दोंदलो पंचायत की मुखिया सरिता देवी, पंसस लीलावती, सरिता साव, हेमलाल महतो, राजू रजक, नीलकंठ महतो, उमेश मंडल वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष सुभाष साव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। जीबी बैठक की अध्यक्षता पवन कुमार महतो ने की।

संचालन मुस्ताक अंसारी ने किया।



माले की जीबी बैठक में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, अभियान शुरू करने का निर्णय